उपभोक्ताओं को झटका : गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी तेजी, अब चुकाने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने एक बार फिर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल के दामों पर गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगातार तीसरे महीने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 1 नवंबर से 76.5 रुपए का इजाफा किया है।


दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में 1 नवंबर से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 681.50 रुपए हो गई है, जबकि अक्टूबर में सिलेंडर 605 रुपए थे। वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 119 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब नई कीमत के मुताबिक सिलेंडर की कीमत 1204 रुपए होगी, जबकि अक्टूबर सिलेंडर की कीमत 1085 रुपए थी। साथ ही अब 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर अब 264.50 रुपए में मिलेगा। नई गैस सिलेंडर की कीमत 1 नवंबर से लागू हो गई है। हालांकि देश के अलग-अलग शहरों के हिसाब से कीमत बदल गई है।